किसने सम्बोधित किया था गान्धी जी को महात्मा के नाम से ?

हम सभी गान्धी जी को भलि प्रकार से जानते है | उन्होने अहिन्सा के नाम पर देश को आजादि  दिलाई  |  इसी बीच उन्हे ख्याति भी प्राप्त हुई जो कि कई नामो के  माध्यम से मिली  | कभी महात्मा कहा गया तो कभी बापू या कभी राष्ट्रपिता | उनके प्रत्येक नाम का एक अलग हि महत्व है  | तो आइये जानते है किसने दिये उन्हे सबसे पहले ये नाम - 




महात्मा 

गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। एक अन्य मत के अनुसार स्वामी श्रद्धानन्द ने 1915 मे महात्मा की उपाधि दी थी, तीसरा मत ये है कि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि प्रदान की थी।



बापू

 12 अप्रैल 1919 को अपने एक लेख मे उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी स्मरण किया जाता है। एक मत के अनुसार गांधीजी को बापू सम्बोधित करने वाले प्रथम व्यक्ति उनके साबरमती आश्रम के शिष्य थे|



राष्ट्रपिता 

 सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं।  

Comments

Popular posts from this blog

नही रहे सिनेमा के रावन उर्फ अरविन्द त्रिवेदी |

एक युट्युबर ने कैसे कमाये 1 करोड 75 लाख रूपये मात्र 42 सैकन्ड मे ?